24 Apr 2024, 18:29:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केबिनेट सचिव ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ की स्थिति की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 7:03PM | Updated Date: Sep 15 2019 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज यहां राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समीति की बैठक में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ की स्थिति की समीक्षा की। केबिनेट सचिव ने बैठक में इन राज्यों में मौजूदा स्थिति, तैयारियों, बचाव तथा राहत अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि संकट से निपटने के लिए राज्यों को तत्काल सहायता प्रदान की जाये। दोनों राज्यों की ओर से बताया गया कि मूसलाधार बारिश और गांधी सागर बांध तथा अन्य जलाश्यों से पानी छोड़े जाने के कारण उपरी तथा निचले दोनों क्षेत्रों में पानी भर गया है। 

दोनों राज्यों के प्रभावित क्षेत्रों से लोगों और पशुधन को निकालने तथा बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा सेना की टीमें पूरी ताकत से राहत अभियान चला रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में सोमवार से भारी बारिश में कमी आने का अनुमान है। गृह और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ मौसम विभाग, केन्द्रीय जल आयोग तथा एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये बात की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »