25 Apr 2024, 22:56:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नशे की राजधानी बनती दिल्ली, गांजे की खपत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:23AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के खाते में एक ऐसी उपलब्धि आई है जिसे लेकर कतई खुश नहीं हुआ जा सकता। जर्मनी की एबीसीडी संस्था की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल के अंतराल में दुनियाभर में गांजे की खपत को अगर शहरों के अनुसार देखा जाए तो दिल्ली का तीसरा स्थान है। इस लिस्ट में मुंबई का छठा स्थान आता है। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2018 में केवल दिल्ली में गांजे की लगभग 38,260 किलो खपत हुई है। अमेरिका का न्यूयॉर्क सिटी इस लिस्ट में टॉप पर है। जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का कराची शहर है।

न्यूयॉर्क में 77.4 टन की खपत :- इस रिपोर्ट को बनाने के लिए दुनिया भर के करीब 120 शहरों में सर्वे किया गया। इसमें बताया गया कि न्यूयॉर्क में पिछले साल 77.4 टन गांजे की खपत हुई. वहीं कराची में नशेड़ियों ने 42 टन गांजा फूंक दिया। मुंबई में लोगों ने 32.4 टन गांजे का इस्तेमाल किया. इस लिस्ट में अमेरिका के तीन शहर- न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस और शिकागो शामिल हैं।
 
टोक्यो में मिलता है सबसे महंगा गांजा :- यदि गांजे की कीमत की बात की जाए तो इस मामले में भी दिल्ली टॉप 10 शहरों में शामिल है. एक अनुमान के अनुसार यहां प्रति ग्राम गांजा 400 रुपये में चोरी-छिपे आसानी से उपलब्?ध हो जाता है. वहीं मुंबई इस मामले में 11वें स्?थान पर है। सबसे महंगा गांजा टोक्यो में मिलता है जहां पर एक ग्राम गांजे की कीमत करीब 2347 रुपये है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »