25 Apr 2024, 21:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारती एक्सा लाईफ की अक्षय पात्र के साथ साझेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 3:49PM | Updated Date: Aug 22 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहयोग एवं योगदान के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ गठबंधन किया है। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि 13  स्माइलिंग इयर्स अभियान के तहत 13 वें स्थापना दिवस पर इस  फाउंडेशन के साथ सहयोग किया गया, जो मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम चलाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी गैर लाभकारी संगठन (एनजीओ) है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से अपने एक दिन के वेतन का योगदान देने की अपील की है ताकि अनेक लोगों की जिंदगी को परिवर्तित किया जा सके। यह अनुदान समाज के सुविधाओं से वंचित वर्ग के बच्चों की स्कूली शिक्षा के लिए भोजन के प्रायोजन के उद्देश्य से फाउंडेशन को दिया जायेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास सेठ ने कहा कि भूखे सोना दुख की बात है। मध्यान्ह भोजन कभी कभी भारत के अनेक बच्चों को दिन में मिलने वाला एकमात्र भोजन होता है।
 
उनकी कंपनी 13 वीं सालगिरह के इस खुशी के मौके पर देश में मध्यान्ह भोजन में सहयोग करने के इस अभियान के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ सहयोग किया गया है। उनका मानना है कि पेट भरा होने पर लर्निंग बेहतर होती है और बच्चों का भविष्य उज्जवल बनता है, जिससे उनकी जिंदगी सुरक्षित होकर उनके चेहरे पर मुस्कान आती है। उन्होंने कहा कि कंपनी में देश में लगभग 5,500 कर्मचारी हैं और वो इस गैर लाभकारी संगठन को बच्चों की भूख की समस्या का निदान कर उन्हें शिक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। अक्षय पात्र सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मागर्म और पोषण से भरपूर मध्यान्ह भोजन प्रदान करता है। वर्तमान में यह देश के 12 राज्यों के 15,000 स्कूलों में रोज 17. 6 लाख बच्चों को भोजन प्रदान कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »