29 Mar 2024, 04:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में टला बाढ़ का खतरा, केजरीवाल बोले - अब चैन की सांस ले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 2:54PM | Updated Date: Aug 22 2019 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर घटने के बाद दिल्ली और हरियाणा में नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद ट्वीट कर कहा,“अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। फ़िलहाल बाढ़ का ख़तरा टल गया। यमुना का पानी कुछ घंटों से लगातार कम हो रहा है।
 
हरियाणा से भी अब कम पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना का स्तर 206.60 तक पहुंच गया था। ये अब 206.44 हो गया है। दो दिन बड़ी तनाव रहा। रात दिन हम लोग स्थिति पर नज़र रखे थे। एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, इस बात का सबसे ज़्यादा संतोष है कि किसी जान का नुक़सान नहीं हुआ। उन विभागों, अफ़सरों और कर्मचारियों को धन्यवाद जिन्होंने रात दिन मेहनत की। पानी पूरी तरह कम हो जाने के बाद अब हमें सभी लोगों को सुरक्षित अपने घरों में पहुंचाना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »