19 Apr 2024, 19:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लाखों के गहने चुराने वाला चोर गिरफ्तार, गहने बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 3:59PM | Updated Date: Aug 21 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। शहर में थाना बिसरख क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव से लाखों रुपये मूल्य के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके पास से करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किये हैं। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि गांव मिलक लच्छी में रहने वाले अमर सिंह के घर से हाल ही में करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर अलीगढ़ जनपद के गंगीरी निवासी सत्यभान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सत्यभान के पास से अमर सिंह के घर से चोरी हुए, सभी गहने बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दे चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »