29 Mar 2024, 18:01:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डुसु चुनाव के लिए मतदान 12 सितंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 3:36PM | Updated Date: Aug 21 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसु) के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद 2019..20 के लिए मतदान 12 दिसंबर को होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय पंजीयक की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि डुसु चुनाव के लिए नामांकन बुधवार चार सितंबर को अपराह्न तीन बजे तक जमा कराये जा सकते हैं। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच करके उम्मीदवारों के नाम की सूची छह बजे तक प्रकाशित कर दी जायेगी। नामांकन वापस गुरुवार पांच सितंबर को 12 बजे तक लिए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची पांच सितंबर को शाम पांच बजे प्रकाशित की जायेगी।
 
मतदान 12 सितंबर को होगा। सुबह की पारी के कालेजों में मतदान का समय प्रात: साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे और शाम के लिए अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक रहेगा। वोटों की गिनती की तिथि और स्थान की घोषणा बाद में की जायेगी । डुसु पदाधिकारियों के लिए नामांकन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी के दिल्ली विश्वविद्यालय उत्तर परिसर के कार्यालय में जमा कराये जा सकेंगे। केंद्रीय परिषद के पद पर लड़ने उम्मीदवार नामांकन संबंधित कालेजों और विभागों में जमा करायेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »