20 Apr 2024, 00:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने चुनाव तैयारियों को लेकर की बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 4:42PM | Updated Date: Aug 20 2019 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आज यहां हुई बैठक में दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और चुनाव प्रभारियों ने हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार इन तीन राज्यों के अलावा झारखंड में जल्दी ही चुनाव होने वाले हैं, जिसके कारण इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को हाल में काफी तेज किया है।
 
शाह ने केन्द्रीय मंत्रियों को चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गयी है और उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में भाजपा महामंत्री भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को सह प्रभारी बनाया गया है।  राष्ट्रीय राजधानी में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी तथा हरदीप सिंह पुरी एवं नित्यानंद राय को सह-प्रभारी बनाया गया है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को हरियाणा का प्रभारी और उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »