29 Mar 2024, 14:31:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में बाढ़ का खतरा - 7 हजार लोगों को टेंट में किया गया शिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 3:07PM | Updated Date: Aug 20 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में बारिश कहर बन कर टूटी है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में भी बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसके चलते राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा हिमाचल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। 
 
दिल्ली में यमुना का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब राजधानी के सबसे बड़े शमशान घाट निगमबोध में भी पानी अंदर तक घुस चुका है। जलस्तर बढ़ने के चलते यहां बेंच तक पानी में डूबने लगे हैं। बता दें कि यमुना पहले ही खतरे का निशान पार कर चुकी है।
 
दिल्ली में यमुना का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। खतरे को देखते हुए लगभग 7 हजार लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा बाकी लोगों को भी जल्द निकलने को कहा जा रहा है। दिल्ली सरकार ने अभी तक 1100 से ज्यादा टेंट बनाए हैं, जिनमें लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। यहां लोगों को खाना और बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »