29 Mar 2024, 13:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नायडू का बड़ा बयान- आतंकवादी को पालने वाले को करना होगा अलग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 3:43PM | Updated Date: Aug 18 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतानस नोसदा के साथ शनिवार को उन्होंने एक संवादाता सम्मेलन में कहा कि आज विश्व में आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। सभी राष्ट्रों को एक साथ आकर आतंकवाद के विरूद्ध अपने सामूहिक प्रयासों को तेज करना होगा और साथ ही आतंकवाद को खत्म करने के लिए कदम उठाना चाहिए। साथ ही उन राष्ट्रों को अलग-थलग करना चाहिए जो आतंकवाद को पालते हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी की कि भारत सरकार ने ई-वीजा की सुविधा लिथुआनिया के लोगों के लिए भी बढ़ा दिया है। भारत में आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए लिथुआनिया के कारोबारियों से आग्रह करते हुए, उप राष्ट्रपति ने कहा कि हम लिथुआनिया के साथ अपने ऊर्जा परिवर्तन भागीदार के रूप में भी खुश होंगे क्योंकि भारत 2022 तक सौर ऊर्जा से 100 गीगावॉट उत्पन्न करने की योजना बना रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »