29 Mar 2024, 15:34:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रहे नीरज शेखर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। शेखर ने भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव की मौजूदगी में यहां पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज सुबह सदन में उनका इस्तीफा मंजूर करने की घोषणा की थी।
 
पचास वर्षीय शेखर ने कल देर शाम भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलकात कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जतायी थी। वह पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य के तौर पर उत्तर प्रदेश की बलिया लोक सभा सीट से सांसद रह चुके हैं लेकिन 2014 के आम चुनाव में वह इस सीट से चुनाव हार गये थे।
 
इसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया था। बताया जाता है कि शेखर हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से फिर चुनाव लड़ना चाहते थे जो उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की परंपरागत सीट रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिसके कारण वह नाराज चल रहे थे और उन्होंने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »