29 Mar 2024, 11:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राष्ट्रपति आज संसद में दोनों सदनों को करेंगे संबोधित, सरकार के एजेंडे को रखेंगे सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 10:46AM | Updated Date: Jun 20 2019 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह 11.00 बजे संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। संसद के संयुक्‍त सत्र को दिए जाने वाले अपने संबोधन में राष्ट्रपति 2022 तक नरेंद्र मोदी के नए भारत बनाने की रूपरेखा देश के सामने रखेंगे। इसमें कृषि, रोजगार, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, सुरक्षा और विदेशी नीति जैसे मुद्दे शामिल किए जाएंगे। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद होंगे। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
 
इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में बहस होंगी। संसद का पहला सत्र 26 जुलाई यानी 40 दिन तक चलेगा। आपको बता दें कि 17 जून को शुरू हुए इस सत्र के शुरुआती दो दिनों में चुनकर आए नये सांसदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जमकर हो हल्ला भी हुआ। इसी बीच नए लोकसभा अध्यक्ष का चयन भी हुआ। बुधवार को राजस्‍थान के कोटा के सांसद ओम बिड़ला ने लोकसभा अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदन के नेता होने के कारण निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली।
 
पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित 21 राज्यों के 200 से अधिक नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। इसके बाद बुधवार को भाजपा सांसद और एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला को बुधवार को सभी सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रस्ताव किया और कई अन्य नेताओं ने इनका अनुमोदन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »