19 Apr 2024, 02:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महादायी, कृष्णा नदी संबंधी प्राधिकरण के आदेशों को अधिसूचित करने का आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 7:03PM | Updated Date: Jun 15 2019 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने महादायी और कृष्णा नदी पर ट्रिब्यूनल के आदेशों संबंधी अधिसूचना जारी करने तथा करोड़ों रुपए लागत वाली मिकीदातु परियोजना को मंजूरी दिए जाने का केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह से शनिवार को आग्रह किया। कुमारस्वामी ने यहां सिंह से  एक शिष्टाचार मुलाकात की और उनसे इस आशय का आग्रह किया है।

उन्होंने सिंह से 11 हजार करोड़ रुपए लागत वाली मिकीदातु पेयजल परियोजना को मंजूरी दिए जाने की बात भी कही। इसके लिए राज्य सरकार पहले ही केन्द्र सरकार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंप चुकी है। सिंह ने इसके जवाब में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय जानने के बाद सकारात्मक कदम उठाने की बात कही है। गौरतलब है कि कावेरी नदी पर मिकीदातु  के समीप  कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव पर तमिलनाडु ने यह कहकर विरोध व्यक्त किया है कि अगर इसे क्रियान्वित किया गया जो उसके हिस्से का पानी समाप्त हो जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »