29 Mar 2024, 21:15:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने फिर उठाई बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 7:02PM | Updated Date: Jun 15 2019 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर राज्य को विशेष दर्जा दिये जाने की मांग उठाते हुये कहा कि ऐसा होने से प्रदेश में न केवल निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि उद्योगों की स्थापना, रोजगार के नये अवसरों का सृजन होने के साथ ही लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कुमार ने यहां राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित नीति आयोग की संचालन परिषद् की पांचवीं बैठक को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘हमने लगातार केन्द्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की है।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त होने से जहां एक ओर केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में केन्द्र के अंश में वृद्धि होगी जिससे राज्य को अपने संसाधनों का उपयोग अन्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में करने का अवसर मिलेगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त राज्यों के अनुरूप केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अनुमान्य प्रतिपूर्ति मिलने से निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से राज्य में उद्योग स्थापित होंगे, रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार आयेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »