20 Apr 2024, 01:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मातृ और शिशु सुरक्षा बने जन आंदोलन : हर्ष वर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:35AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘स्वस्थ भारत और सुदृढ भारत’ बनाने का सपना है और इसके लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रसव के दौरान किसी मां या उसके शिशु की मौत नहीं हो। डॉ हर्ष वर्धन ने गुरुवार को यहां ‘प्रजनन, मातृत्व, नवजात, बच्चे, किशोर और पोषण’ की स्थिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मोदी का ऐसे नए भारत के निर्माणा का सपना है जहां मां और शिशु की मौत की कोई घटना नहीं हो। उनका मंत्रालय प्रधानमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए हर उपाय करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं को भारतीय समाज का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि बच्चे तथा महिलाएं देश की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं और महिलाओं तथा बच्चों को स्वास्थ्य रखकर देश के सतत विकास के सपने को पूरा किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी नीतियों के जरिए हमें यह सुनिश्चित करना है कि देश में प्रसव के दौरान किसी शिशु या उसकी मां की मृत्यु नहीं हो। उन्होंने कहा कि इस दिशा में एक आंदोलन शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने देशभर के स्त्री रोग विशेषज्ञों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से इसे आंदोलन बनाकर इसे सफल बनाने में सरकार की मदद करने का आव्हान किया और कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि  देश में मातृ मृत्यु नहीं हो।  इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि 2022 तक डायरिया के कारण किसी बच्चे की मृत्यु नहीं हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »