29 Mar 2024, 20:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हार के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा - विनम्रता से स्वीकार करें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 11:24AM | Updated Date: May 27 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पार्टी ने दिल्नी की सातों लोकसभा सीटों पर बेहद खराब प्रदर्शन किया, और यहां वोट प्रतिशत के मामले में वह कांग्रेस से भी नीचे आ गई। पार्टी को इन लोकसभा चुनावों में केवल एक सीट मिली है, और वह सीट है पंजाब की संगरूर, जहां से भगवंत मान एक बार फिर जीत गए हैं। लोकसभा चुनावों में करारी हार मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें विनम्रता से जनादेश स्वीकार करने के लिए कहा।
 
रिपोर्ट्स के मातबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना हजारे ने उनसे कहा था, ‘जब कोई राजनीति या सार्वजनिक जीवन में आता है तो उसमें अपमान भी सहने की क्षमता होनी चाहिए।  कई बार हमें अपमान सहना पड़ता है और मुझे इस अपमान को विनम्रता से स्वीकार करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »