20 Apr 2024, 15:25:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुखोई लड़ाकू विमान से गाइडेड बम का सफल परीक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 7:08PM | Updated Date: May 24 2019 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने वायु सेना के प्रमुख लड़ाकू विमान सुखोई से इनर्शियल गाइडेड बम दागने का आज सफल परीक्षण किया। राजस्थान की पोखरण फायरिंग रेंज में सुखोई विमान ने 500 किलोग्राम वजन का इनर्शियल गाडडेड बम दागकर सफल परीक्षण किया। इस बम ने अपेक्षित रेंज में लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। वायु सेना के अनुसार परीक्षण के दौरान मिशन के सभी लक्ष्य हासिल किये गये। यह हथियार प्रणाली विभिन्न तरह के मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »