28 Mar 2024, 21:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गंभीर का केजरीवाल पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 7:32PM | Updated Date: May 23 2019 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अपनी जीत को सुनिश्चित होते देख  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल पर कटाक्ष करने के साथ ही अपने दोनों निकटतम प्रतिद्वंदियों पर रोचक टिप्पणी की है। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार गंभीर ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अरविद सिंह लवली और आप की आतिशी मार्लेना पर किए एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ यह न ही ‘लवली’ कवर ड्राइव है और न ही आतिशी बल्लेबाजी।

यह केवल भाजपा की ‘गंभीर’ विचारधारा है जिसे लोगों ने अपना समर्थन दिया है। हम लोगों को निराश नहीं करेंगे। एक बार फिर मोदी सरकार।’’ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के लिए गंभीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गंभीर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ इस चुनाव में अरविद केजरीवाल ने अपना जमीर और ईमान खोया है, आठ महीने में अपनी सत्ता खोएगा। जितना कीचड़ आप ने दिल्ली में फैलाया है, उतना ही ‘कमल’ दिल्ली में खिलेगा।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »