25 Apr 2024, 03:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एल्युमिनियम स्क्रैप से भारतीय उद्योग को बचाने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 5:38PM | Updated Date: May 23 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एल्युमिनियम एसोसियेशन ऑफ इंडिया ने चीन के इस वर्ष जुलाई से पुराने एल्युमिनियम के आयात को प्रतिबंधित करने के मद्देनजर इसके भारतीय बाजार में भारी मात्रा के आने की आशंका से घरेलू उद्योग के प्रभावित होने से बचाने की अपील की है। एसोसियेशन ने इसके लिए सरकार को पत्र लिखा है जिसमें उसने आसियान देशों विशेषकर मलेशिया के रास्ते भारत में आने वाले एल्युमिनियम स्क्रैप का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि आसियान के साथ मुक्त व्यापार संधि के कारण पुराना एल्युमिनियम भारत में आ रहा है और अब चीन के इसके आयात को प्रतिबंधित करने के कारण भारत में आने वाले इस तरह के एल्युमिनियम में और तेजी आ सकती है।

एसोसियेशन ने शुक्रवार से क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी बैठक से पहले यह पत्र लिखा है। उसने कहा है कि इससे भारतीय उद्योग को बचाने की जरूरत है। इसके लिए आसियान के साथ मुक्त व्यापार संधि पर फिर से विचार करने की जरूरत है। आसियान से मूल्यिवर्द्धित आयात की बड़ी हिस्सेंदारी बनाता है और यह मलेशिया द्वारा प्रवर्तित है जो भारत मलेशिया एफटीए का लाभ उठाता है। इससे जीरो ड्यूटी पर भारत में आयात करने की अनुमति मिलती है जबकि भारत से एल्युमिनियम उत्पाद मलेशिया निर्यात करने पर 25-30 प्रतिशत का शुल्क  लगता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »