18 Apr 2024, 09:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ममता ने विजेताओं को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 3:03PM | Updated Date: May 23 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई है और अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया है। बनर्जी ने चुनाव के रुझान आने पर ट्वीट कर सभी विजेताओं को बधाई लेकिन कहा कि जो जीतने में सफल नहीं हुए वे पराजित नहीं हुए हैं। हमें इसकी पूरी समीक्षा करनी है और तब अपनी राय आपको बताएँगे। उन्होंने कहा अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी नहीं हुआ है।

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के चुनाव में 24 सीटों पर तृणमूल आगे चल रही है जबकि भाजपा 17 सीटों पर आगे है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल के गढ़ में सेंध लगायी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी वहीं भाजपा ने भी पूरा दम लगा दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »