24 Apr 2024, 22:08:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र - सातों सीटों पर अकेले लड़ेंगी चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:38PM | Updated Date: Apr 25 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में सातों सीटों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भारत को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी चाहता है कि भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाए। हमारा एक ही लाइन का मेनिफेस्टो है- भाजपा को हटाना है।
 
केजरीवाल ने कहा कि जो भी सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी हम उसी को समर्थन करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यकों को घुसपैठिया मानती है, हमारा लक्ष्य हर किसी को सुरक्षित महसूस करवाना है। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलते ही दिल्ली पुलिस में खाली पड़ी जगहों को भरेंगे।हम मोदी शाह की जोड़ी को हराने के लिए किसी को भी समर्थन करेंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है।
 
आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणाएं, पूर्ण राज्य बना तो दिल्ली के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन देंगे, पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेय बनाएंगे, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी, राज्य के सभी अस्थाई कर्मचारियों को एक हफ्ते में स्थाई करेंगे, पूर्ण राज्य बना तो MCD सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी, एक हफ्ते में कच्चे कर्मचारी, गेस्ट टीचर पक्के होंगे, दिल्ली के हर मतदाता को सस्ती और आसान किस्त में घर मिलेगा, एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली सरकार के अंतर्गत आएगी, तो भ्रष्टाचार पर रोक लगा देंगे, पूर्ण राज्य बना तो जनलोकपाल बिल पास करेंगे।
 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमारे घोषणापत्र से जनता यह जान सकेगी की कैसे अन्य देशों की राजधानियों को भी पूर्णराज्य का दर्जा मिला हुआ है और सारे अधिकार वहां की चुनी हुई सरकार के पास है।य हां पार्टी कार्यालय में जारी 35 पन्नों के घोषणा पत्र का शीर्षक 'ले कर रहेंगे पूर्ण राज्य' है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »