20 Apr 2024, 05:27:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनोज तिवारी के रोड शो में शामिल हुईं सपना चौधरी, कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 2:42PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद विजय गोयल भी मौजूद रहे। रोड शो में ही सपना ने अपने राजनीतिक इरादे भी साफ कर दिए। 
 
मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ रही और पूरे रास्ते लोगों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए। इस दौरान मनोज तिवारी ने लोगों का अभिवादन कभी हाथ हिलाकर कभी उन्हें नमस्कार कर किया। सपना से जब रोड शो से पहले पत्रकारों ने पूछा कि आज आप मनोज तिवारी के नामांकन में उनका प्रचार करने आई हैं तो क्या किसी और के लिए भी प्रचार करेंगी। इस पर सपना ने कहा कि नहीं मैं सिर्फ मनोज जी के लिए प्रचार करूंगी, किसी और के लिए नहीं। मनोज जी जरूर जीतेंगे हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »