29 Mar 2024, 14:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

क्रिकेट में हुआ झगड़ा तो दोस्त की कर दी बर्बर हत्या- आंखें फोड़ीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 3:41PM | Updated Date: Apr 18 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण जिले के नेबसराय थाना इलाके में क्रिकेट खेलने  में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए दोस्तो ने एक युवक की दर्दनाक हत्या कर दी । पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मृतक सुरजीत कश्यप (22) संगम विहार के पास जवाहर कैंप में रहता था। वह एक फूड कंपनी के लिए डिलिवरी बॉय का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक सुरजीत कश्यप का कुछ  महीने पहले क्रिकेट को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था।
 
हत्यारों ने युवक को घर से बुलाया और फिर थाने के पास एक खाली जगह ले जाकर चाकू से गोद डाला। उसकी आंतें बाहर निकाल दी गईं। आंखों पर भी चाकू से वार किए गए। उसे ठिकाने लगाने के लिए शव पर नमक छिड़ककर थाने के पास ही एक जगह गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया।पुलिस का कहना है कि मृतक के बड़े भाई अमित कश्यप ने मंगलवार रात 12:12 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि उनका भाई सुरजीत गायब है। उन्हें घर से ही उनके दोस्तों ने सोमवार दोपहर को बुलाया था। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है।
 
परिजनों द्दारा पुलिस दिए कुछ सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि कुछ ही देर बाद सुरजीत के शव को बरामद कर लिया गया था। साथ ही आरोपियों में सोमबीर सिंघल, विक्की झा, सतबीर और विक्की भट्ट को गिरफ्तार भी कर लिया गया। गोलू और रवींद्र बिष्ट अभी फरार हैं।
 
परिजनों का कहना है कि सुरजीत क्रिकेट खेलते थे। करीब 6 महीने पहले क्रिकेट को लेकर ही इन आरोपियों से झगड़ा हो गया था। उस वक्त सुरजीत ने इनमें से एक को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही आरोपियों ने सुरजीत की हत्या कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »