19 Apr 2024, 17:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बैंकॉक से आये यात्रियों से 10 सोने के बिस्कुट बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 1:34PM | Updated Date: Apr 18 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आये दो यात्रियों के पास से 10 सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि दोनों यात्री थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक से बुधवार को यहाँ आये थे। उनके पास से 10 सोने के बिस्कुट बरामद हुये हैं जिनका कुल वजन एक किलोग्राम है। इनकी कीमत तकरीबन 29 लाख सात हजार रुपये है। उसने बताया कि दोनों यात्रियों ने सोने के बिस्कुट ट्रक के ब्रेक सिलिंडर में छिपाकर चेक्डइन बैगेज में रखे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »