19 Apr 2024, 13:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नोटबंदी घोटाले पर हुए खुलासों की हो जांच : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 4:04PM | Updated Date: Apr 17 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को अवैधरूप से बदलने का एक और खुलासा करते हुए आज दावा किया कि अब साबित हो गया है कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है और इसको लेकर जो तथ्य सामने आए हैं उनकी व्यापक जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक स्टिंग दिखाया और दावा किया कि गुजरात में भाजपा कार्यालय से मिले निर्देश के आधार पर 31 दिसम्बर 2016 के बाद 500 तथा 1000 रुपए के पुराने नोटों की किस तरह से अवैधरूप से अदला बदली की गयी थी।

इस काम में भाजपा नेताओं के साथ ही बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इसी स्टिंग में यह भी खुलासा हुआ है कि पुराने नोटों की अदला बदली के दौरान गड़बड़ी करने के संदेह में कैबिनेट सचिवालय में तैनात एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया। यह कर्मचारी पांच साल से अपनी सेवाएं दे रहा था लेकिन जून 2017 को उसे अचानक नौकरी से हटाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इस कर्मचारी को किस आधार पर हटाया गया और क्या उसे हटाने से पहले कारण बताओ नोटिस दिया गया था।

यदि नोटिस दिया गया था तो उसमें क्या लिखा था, इसका भी खुलासा होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि नोटबंदी के बाद जो खुलासे हुए हैं उनसे साफ है कि पुराने नोटों को अवैधरूप से बदलने का काम भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर हुआ है। स्टिंग में भाजपा कार्यालय में तैनात एक कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का फोटो लहराते हुए कह रहा है कि डरने की बात नहीं है। सौ, दो सौ या पांच सौ करोड़ जितने भी हैं सब बदले जाएंगे और किसी का बाल भी बांका नहीं होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »