25 Apr 2024, 05:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

अन्नपूर्णा देवी तथा जर्नादन पासवान ने ली भाजपा की सदस्यता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 11:21PM | Updated Date: Mar 25 2019 11:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल की नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अन्नपूर्णा देवी और श्री पासवान ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे। सुश्री अन्नापूर्ण देवी के कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। रघुवर दास ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर इन दोनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। राजद झारखंड में महागठबंधन का हिस्सा है और कोडरमा तथा चतरा सीट पार्टी के लिए मांग रहा था लेकिन उसे सिर्फ चतरा सीट मिली जबकि कोडरमा सीट झारखंड विकास मंच को मिली। कोडरमा सीट से इस समय भाजपा के रवींद्र कुमार राय सांसद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »