25 Apr 2024, 13:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

किसानों पर अत्याचार देश पर अत्याचार है: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 11:01PM | Updated Date: Mar 24 2019 11:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि किसानों का निरादर करने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता। गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘ आपकी असफलता आपकी है। उसकी सजा आप किसानों को क्यों दे रहे हैं। हमारे किसान हमें जीवन देते हैं। उन पर किया गया  अत्याचार देश पर किया गया अत्याचार है। भारत के किसानों का निरादर करने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता।
 
’’ इससे पहले  पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को गन्ना किसानों की कोई फिक्र नहीं है जिसके कारण किसानों के बच्चों को शिक्षा तथा भोजन नहीं मिल पा रहा है और उनकी अगली फसल भी खराब हो रही है। वाड्रा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गन्ना किसानों के परिवार दिन रात मेहनत करते हैं ,मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10000 करोड़ रुपये बकाया का मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सब कुछ ठप हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।’’ कांग्रेस महासचिव  वाड्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश से संबंधित मामलों की प्रभारी हैं और क्षेत्र में पार्टी के चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »