28 Mar 2024, 20:18:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘मजाक’ बन गये हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 6:27PM | Updated Date: Mar 20 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए आज कहा कि वह एक ‘मजाक’ बन गए हैं। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे विचार से भारत प्रतिदिन 450 नौकरी सृजित कर रहा था। मोदी की नीतियों के कारण वर्ष 2018 में एक करोड़ नौकरियां खत्म गई। इसका मतलब है कि वर्ष 2018 में प्रतिदिन 27 हजार नौकरियां खत्म हुई। भारत के प्रधानमंत्री एक मजाक बन गए हैं।’’ गांधी देश में बरोजगारी को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बना रही है और विभिन्न आंकड़ों के माध्यम से रोजगार खत्म होने का दावा कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »