26 Apr 2024, 05:19:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘मैं भी चौकीदार हूँ’ जनांदोलन बना, कांग्रेसियों की परेशानी : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 4:37PM | Updated Date: Mar 19 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मैं भी चौकीदार हूं’ अभियान देश के करोड़ों लोगों का एक व्यापक जनान्दोलन बन गया है और इससे केवल उन लोगों को परेशानी हो रही है जो जमानत पर हैं और जिनकी पार्टी, परिवार एवं संपत्ति संकट में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘मैं भी चौकीदार हूं’ अभियान तीन दिन के अंदर व्यापक जनांदोलन बन गया है।
 
सोशल मीडिया पर यह एक दिन विश्वव्यापी ट्रेंड था जबकि भारत में दो दिन तक तक ट्रेंड चला है। प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान के समर्थन में 20 लाख लोगों ने ट्वीट किये और 1680 करोड़ इम्प्रेशन आये हैं। एक करोड़ लोगों ने संकल्प लिया है और इतने ही लोगों ने इस अभियान के वीडियो को देखा है। प्रसाद ने कहा कि इस अभियान से डॉक्टर, इंजीनियर, पेशेवर, वकील, किसान, युवा, महिलाएं, कर्मचारी आदि जुड़े हैं। लेकिन कुछ लोगों को इससे परेशानी हो रही है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग जमानत पर हैं, जिनकी पार्टी, परिवार एवं संपत्ति संकट में है और जिनके पास छिपाने के लिए है, उन्हें ही इस अभियान से परेशानी हो रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चौकीदार अभियान के बारे में दिये गये बयान के हवाले से कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं।
 
उन्हें कैसे समझाया जाये कि जो लोग सत्ता में थे, वे गरीबों का करोड़ों रुपए लूट कर खा रहे थे और ये चौकीदार उसे रोकने के लिए आये हैं।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग सुख, सुविधाओं में पैदा हुए हैं, वे टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की आम जनता का अभिनंदन करना चाहती है जो करोड़ों की संख्या में इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इसे दुनिया को असाधारण संदेश गया है कि लोग भ्रष्टाचार एवं कुशासन से लड़ना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »