20 Apr 2024, 11:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

द्वारका से नोएडा जा रही मेट्रो ट्रेन के डिब्बे में धुंआ भरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 4:51PM | Updated Date: Mar 13 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  द्वारका से नोएडा जा रही एक मेट्रो ट्रेन के आखिरी डिब्बे में आज दोपहर अचानक धुंआ भर गया जिससे ट्रेन को खाली कराना पड़ा।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार नोएडा जा रही इस ट्रेन के आखिरी डिब्बे में प्रगति मैदान स्टेशन पर दिन में दो बजकर 35 मिनट पर धुंआ देखा गया।
 
इसके बाद एहतियात के तौर पर ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली करा दिया गया। इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और ट्रेन को भी किसी तरह की क्षति नहीं हुई। 
 
उन्होंने कहा कि ट्रेन को सेवा से हटा लिया गया और इसे दो बजकर 59 मिनट पर जांच के लिए यमुना बैंक डिपो भेज दिया गया। डिब्बे में धुंआ भरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »