19 Apr 2024, 03:50:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली : राजधानी में हल्की बारिश के बाद धूप खिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 1:53PM | Updated Date: Feb 21 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई और उसके कुछ ही घंटों बाद धूप खिल गई। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह 8:30 बजे तक 96 प्रतिशत रही।

केंद्रीय वायू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु की गुणवत्ता 'सामान्य' रही जबकि वायु का गुणवत्ता सूचकांक सुबह 9 बजे तक 142 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »