नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड का असर बरकरार रहा और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के लिए सामान्य है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु की गुणवत्ता बेहद खराब रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 248 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े बजे तक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।
दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे है।