28 Mar 2024, 23:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता मध्य स्तर पर पहुँची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2019 3:46PM | Updated Date: Feb 9 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह ठंडी हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि यहां आज दिन में आसमान साफ रहने और अधिकत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे वायु की गुणवत्ता 174 सूचकांक के साथ मध्यम स्तर की रही। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »