19 Apr 2024, 19:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2019 2:40PM | Updated Date: Jan 24 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह ठंड और कोहरा छाया रहा तथा न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि आज सुबह राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही और वायु गुणवत्ता में प्रदूषण का स्तर 326 दर्ज किया गया। बुधवार को यहां पूर्वाह्न नौ बजे इसका स्तर 145 दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में हल्की धुंध छाई रह सकती है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »