23 Apr 2024, 19:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में कोहरा ,रेलगाड़यिों के आगमन में विलंब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 2:37PM | Updated Date: Jan 21 2019 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहने से कई रेलगाड़यिों के आगमन में विलंब हुआ। राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत रही।

दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है और अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजधानी में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई लेकिन रविवार के मुकाबले इसमें कुछ सुधार देखा गया है। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक रहा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »