29 Mar 2024, 11:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में फिर छाई धुंध, ट्रेन,विमान सेवाएं प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 3:33PM | Updated Date: Jan 20 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसकी वजह से ट्रेनों और विमानों का परिचालन बाधित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा और इसके कारण दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनों प्रभावित हुई। कोहरे के कारण अनेक विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।
 
आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 97 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस बीच शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर बना हुआ है। सीपीसीबी के मुताबिक 11 बजे वायु गुणवत्ता का सूचकांक स्तर 402 पर था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »