29 Mar 2024, 12:38:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली सरकारी अस्पताल के वार्ड में मरीज संग डांस कर रहे डॉक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 12:28PM | Updated Date: Jan 16 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों ने नई पहल प्रारंभ की है। डॉक्टर-मरीज के बीच बढ़ते तनाव कम करने के लिए यह पहल की जा रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) ने ब्राजील के एक अस्पताल में बने वीडियो से सीख लेते हुए डॉक्टरों ने वार्ड में मरीजों के साथ डांस शुरू किया। एक वार्ड में दिन में करीब आधा घंटा डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीज साथ डांस करते हैं। बताया जा रहा है कि इससे मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। 
 
दिल्ली सरकार जल्द ही अन्य अस्पतालों में भी इसे शुरू करना चाहती है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि एक वीडियो से संदेश लेने के बाद अस्पताल की यह पहल काफी सराहनीय है। दिल्ली के अस्पतालों में आए दिन हो रहे झगड़ों और हमलों के साथ डॉक्टरों के प्रति खो रहे विश्वास को कायम करने के लिए यह बेहद जरूरी है। मंगलवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इंसान को दिल खोलकर हंसना चाहिए। काम या व्यक्तिगत दबाव में आकर जो हंसते नहीं, वे पशु समान होते हैं।
00
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »