29 Mar 2024, 03:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में सरकार पूरी तरह से स्थिर: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 9:21PM | Updated Date: Jan 15 2019 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज दावा किया कि कर्नाटक में सरकार पूरी तरह से स्थिर है और अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कर्नाटक में सरकार को कोई खतरा नहीं है और वह अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जनता की सेवा कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों को दिल्ली में रखा हुआ है। दक्षिण के विधायकों को दिल्ली की सर्दी का अहसास कराया जा रहा है। इससे कर्नाटक सरकार कैसे अस्थिर हो सकती है। डर उनको लगता है जिन्होंने अपने विधायकों को बंद करके रखा है।’’

कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर)- कांग्रेस गठबंधन सरकार है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के कुछ विधायकों के पार्टी नेताओं से असंतुष्ट होने और मुंबई और अन्य जगहों पर जाकर भाजपा नेताओं के साथ बातचीत करने की अटकलें गठबंधन सरकार की स्थिरता के लिए खतरा मानी जा रही हैं। मई 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 224 सीटों में से 104 सीटों पर जीत हासिल की और वह बहुमत हासिल करने में थोड़े से अंतर से पीछे रह गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »