29 Mar 2024, 16:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

प्रति गाय, प्रति दिन 40 रुपए दे खट्टर सरकार : अरविंद केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 7:04PM | Updated Date: Jan 15 2019 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ‘नसीहत‘ दी कि नकली गौभक्त बनने के बजाय सरकार को प्रति गाय, प्रति दिन 40 रुपए देने चाहिएं। केजरीवाल ने हिसार जिले के गांव डाटा में स्थित गौशाला डेरी डाटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खट्टर सरकार प्रति गाय प्रति दिन केवल 40 पैसे देती है, 40 पैसे में क्या होता है।
 
केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो गाय के नाम पर राजनीति करती है और वोट मांगती है, लेकिन गाय के चारे के लिए पैसे नहीं देती। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें दुख तब होता है जब गाय के नाम पर ये लोग दंगा कराकर, मार पीट कराकर गलत किस्म की राजनीति करते हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने न केवल शिक्षा, बिजली, फसल क्षति मुआवजे, शहीदों के परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि जैसे काम किए हैं बल्कि दिल्ली की गौशालाएं भी ठीक कर दी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बवाना गौशाला को बेस्ट गौशाला का अवार्ड भी मिल चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »