25 Apr 2024, 16:41:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मणिपुर के लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 7:47PM | Updated Date: Jan 14 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर के लोगों को आश्वस्त किया है कि उनके हितों और अधिकारों की हर हाल में रक्षा की जाएगी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद भावानंद सिंह ने शनिवार को यहां सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान मणिपुर के मूल लोगों के हितों तथा अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। गृह मंत्री ने उन्हें आशवस्त किया कि राज्य के मूल लोगों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जल्द ही संबंधित मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलायेंगे। श्री बिरेन सिंह ने मणिपुर के लोगों के हितों की रक्षा से संबंधित विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजने के संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय इस विधेयक का अध्ययन करेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »