18 Apr 2024, 17:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने रामलीला मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 8:08PM | Updated Date: Jan 11 2019 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे हाथ मिलाया और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उनका हालचाल पूछा। पार्टी के उद्धाटन सत्र में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का भाषण समाप्त होने के बाद चायकाल में श्री मोदी अचानक उठ कर मंच से नीचे आ गये और अगली पंक्ति में बैठे कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंचे। इसे देख कर सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। श्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उनका हालचाल पूछा। वह मीडिया के क्षेत्र के समीप से गुजरे और हाथ हिला कर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री के नीचे उतरने की खबर फैलते ही बाहर मौजूद मीडियाकर्मी तेजी से अंदर आने लगे। एक सुरक्षाकर्मी ने भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से शिकायत की कि उनके लिए समस्या बढ़ रही है। श्री तिवारी ने कहा कि श्री मोदी जनता के बीच रहना पसंद करते हैं और उन्हें जनता के बीच जाने से रोका नहीं जा सकता है। बाद में श्री मोदी करीब दस मिनट बाद वापस मंच की ओर लौट गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »