24 Apr 2024, 13:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्‍ली में ठंड - हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 1:54PM | Updated Date: Jan 11 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह ठंडी और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा और कुहासा रहेगा। 
 
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, लगातार ठंड की स्थिति और नम हवाओं के चलते दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया। प्रमुख प्रदूषक पीएम10 और पीएम2.5 'खराब' और 'बहुत खराब' के रूप में दर्ज किए गए। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।
 
दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »