29 Mar 2024, 04:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्‍तान कार्ल हूपर बोले - विंडीज के खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने में रुचि नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 11:00AM | Updated Date: Nov 7 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता नहीं देने पर मौजूदा कैरेबियाई खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना की और इसे शर्मनाक बताया है। विंडीज की टीम फिलहाल भारतीय दौरे पर है, लेकिन मेहमान टीम में क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।
 
टेस्ट और वनडे सीरीज हार चुकी विंडीज को तीन टी-20 की सीरीज में दो में हार मिली है। हूपर ने कहा, यह शर्मनाक बात है कि खिलाड़ियों को देश के लिए खेलना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सीनियर खिलाड़ी खेल रहे होते तो भारत के लिए जीतना इतना आसान नहीं होता, लेकिन युवा टीम को अभी समय की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »