18 Apr 2024, 12:41:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गौतम गंभीर ने छोड़ी दिल्ली की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 11:05AM | Updated Date: Nov 6 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी है और युवा बल्लेबाज नीतीश राणा को रणजी ट्रॉफी 2018-19 सत्र के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सोमवार को हुई बैठक में रणजी सत्र के दिल्ली के पहले मैच के लिए टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों को मंगलवार को कोच मिथुन मन्हास को फिरोजशाह कोटला मैदान में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। दिल्ली को अपना पहला एलीट ग्रुप बी मैच 12 नवंबर से दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »