29 Mar 2024, 19:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी : मुदस्सिर ने रचा इतिहास - 4 गेंदों में 4 किया पगबाधा आउट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2018 10:37AM | Updated Date: Nov 4 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में मोहम्मद मुदस्सिर ने इतिहास रच दिया। जम्मू-कश्मीर के इस गेंदबाज ने राजस्थान की पहली पारी के 99वें ओवर में चार गेंदों पर विकेट चटकाए और वो भी एलबीडब्ल्यू के रूप में। हालांकि 1988 में दिल्ली के हंकर सैनी ने भी हिमाचल के खिलाफ चार गेंदों पर विकेट चटकाए थे, लेकिन ये सभी पगबाधा के रूप में नहीं थे। मुदस्सिर ने 98.2 ओवर में चेतन बिष्ट (159) को आउट किया। इसके बाद टीएन ढिल्लन (0), आरडी चहर (0) और टीएम हक (0) खाता भी नहीं खोल सके।
 
अन्य मुकाबले
अरिंदम घोष (71) के शानदार अर्धशतक से रेलवे ने मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। मुंबई को इस तरह पहली पारी में 104 रन की बढ़त मिली। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 411 रन बनाए थे।
 
पंजाब के 414 रन के जवाब में आंध्र ने तीन विकेट पर 54 रन से आगे खेलते हुए रिकी भुई के 291 गेंदों में 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से बने नाबाद 150 रन की बदौलत पांच विकेट पर 327 रन बना लिए हैं। आंध्र अभी पंजाब से 87 रन से पीछे हैं।
 
हिमांशु राणा के 231 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से बने 164 और हर्षल पटेल के 72 रन की बदौलत हरियाणा ने ओडिशा के खिलाफ ग्रुप सी मैच में तीन विकेट पर 239 रन से आगे खेलते हुए 442 रन बनाकर पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। ओडिशा ने पहली पारी में 324 रन बनाये थे।
 
राजस्थान ने ग्रुप सी मैच में अपनी दूसरी पारी छार विकेट पर 219 रन पर घोषित कर जम्मू-कश्मीर के सामने 395 रन का मुश्किल लक्ष्य रख दिया। जम्मू कश्मीर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए 34 रन बना लिए हैं। उसे अभी 361 रन और बनाने हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »