28 Mar 2024, 14:02:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्लाइंड क्रिकेट : वेंकटेश्वर का शतक से भारत ने श्रीलंका को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 10:46AM | Updated Date: Oct 25 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आर वेंकटेश्वर (105) के शानदार शतक से भारत ने श्रीलंका को पहले ब्लाइंड एकदिवसीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से हरा दिया। राजधानी  के रोशनारा मैदान में खेले गए दिन रात्रि के इस मैच में श्रीलंका ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 319 रन का मजबूत स्कोर बनाया। देशप्रिय ने 76 और वसंथा ने 72 रन बनाए। अजय रेड्डी ने 47 रन पर दो विकेट लिए। भारत ने 31.4 ओवर में चार विकेट पर 320 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। मैन आॅफ द मैच आर वेंकटेश्वर ने 105, दीपक मालिक ने 84 और अजय रेड्डी ने नाबाद 50 रन बनाए। सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

 
ब्लांइड क्रिकेट के लिए अप्रवासी भारतीय ने दिए 10 लाख डॉलर 
एक अप्रवासी भारतीय ने भारत और दुनिया में ब्लांइड क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख डॉलर का अनुदान दिया है। अमेरिका स्थित बोस्टन ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ तथा समर्थनम ट्रस्ट अमेरिका के अध्यक्ष सुबू कोटा ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इस अवसर पर भारतीय ब्लांइड क्रिकेट संघ और विश्व ब्लांइड क्रिकेट के अध्यक्ष महंतेश जीके भी मौजूद थे। महंतेश ने इस अनुदान के लिए कोटा का धन्यवाद दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »