18 Apr 2024, 05:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

देवधर ट्रॉफी : 99 के फेर में फंसे दिनेश कार्तिक, इंडिया ए को मिली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2018 11:48AM | Updated Date: Oct 24 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की वनडे टीम से बाहर किए दिनेश कार्तिक ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी इंडिया ए टीम को मंगलवार को देवधर ट्रॉफी मुकाबले में हार से नहीं बचा पाए। इंडिया बी ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मुकाबले में 50 ओवर में आठ विकेट पर 261 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और इंडिया ए को 46.4 ओवर में 218 रन पर समेट दिया। इंडिया ए के कप्तान दिनेश कार्तिक ने 114 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 99 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद इंडिया ए की पारी 218 रन पर ही सिमट गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »