28 Mar 2024, 21:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवींद्र जडेजा की पत्नी बनी करणी सेना की मोर्चा प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 11:18AM | Updated Date: Oct 20 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के आॅलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी को करणी सेना ने गुजरात महिला मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है। रीवा को यह जिम्मेदारी देने की घोषणा महिपाल सिंह मकराणा ने की है, जो कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। करणी सेना राजस्थान के राजपूतों का संगठन है, जिसके संस्थापक,सरंक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी हैं।

रवींद्र जडेजा भी राजपूत हैं और उनका विवाह अप्रैल 2016 में पेशे से मकैनिकल इंजीनियर रीवा सोलंकी से हुआ, जो कि राजकोट के राजपूत परिवार से संबंध रखती हैं। वहीं रीवा के पिता रसूखदार बिजनेसमैन हैं और नामी हस्ती हैं।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »