19 Apr 2024, 19:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली-सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:46AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिटमैन के नाम से मशहूर और वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में लंबे लंबे छक्के मारने के महारथी रोहित के पास सर्वाधिक छक्के उड़ाने के मामले में गांगुली और सचिन को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। रोहित ने अब तक 188 मैचों में 186 छक्के मारे हैं, जबकि गांगुली ने 311 मैचों में 190 और सचिन ने 463 मैचों में 195 छक्के मारे हैं। रोहित को सचिन को पीछे छोड़ने के लिए 10 छक्कों की जरूरत है। भारत ने वनडे में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 327 मैचों में 217 छक्के जड़ें हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »