29 Mar 2024, 04:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पृथ्वी शॉ को बधाई वाले ट्वीट पर फंसीं स्विगी और फ्रीचार्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 10:37AM | Updated Date: Oct 9 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पृथ्वी शॉ ने जब अपने पहले क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने की उपलब्धि हासिल की, तब उन्हें प्रशंसकों और कंपनियों की तरफ से अनगिनत बधाई संदेश मिले। हालांकि ऐसा करने वाली स्विगी और फ्रीचार्ज जैसी स्टार्टअप्स को शॉ के लिए प्रफेशनल मैनेजमेंट का काम करने वाली स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनी बेसलाइन वेंचर्स की तरफ से गैरकानूनी गतिविधियां रोकने का कानूनी नोटिस भेजा गया है और दोनों से एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा गया है। 
 
बेसलाइन का आरोप है कि इन दोनों कंपनियों ने अपने आॅफिशिल ट्विटर पेज पर किए गए ट्वीट में शॉ के नाम के साथ क्रिएटिव्स का इस्तेमाल किया है।  स्विगी और फ्रीचार्ज को भेजे गए नोटिस को ईटी ने देखा है। उसमें कहा गया है कि दोनों कंपनियां बेसलाइन से इजाजत लिए बिना उस प्लेयर के नाम और शोहरत को भुना रही हैं। प्लेयर के नाम का इस्तेमाल करना बेसलाइन के एक्सक्लूसिव राइट्स का उल्लंघन और ट्रेडमार्क्स एक्ट 1996 का उल्लंघन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »