16 Apr 2024, 18:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका - एशिया कप से बाहर हुआ ये दिग्‍गज बल्‍लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 1:41PM | Updated Date: Sep 17 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल कलाई में फ्रैक्चर के कारण एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। तमीम को यहां शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के पहले मैच में बायीं कलाई में चोट लग गई थी। बांग्लादेश ने यह मैच 137 रन के बड़े अंतर से जीतकर रनों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
 
तमीम मैच के दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंद को हिट करने के प्रयास में चूक गए और गेंद सीधे उनकी बायीं कलाई पर जा लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। अस्पताल में स्कैन में उनकी कलाई में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनाजुल अबेदिन ने कहा, "उनकी चोट गंभीर थी, इसलिए हम उन्हें अस्पताल लेकर गए थे।" तमीम अब छह सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »